Lava Virat V1 Pro 5G: भारतीय स्मार्टफोन ब्रांड LAVA ने आज 24 अगस्त 2026 को अपना नया 5G स्मार्टफोन LAVA Virat V1 Pro 5G लॉन्च कर दिया है। इस फोन की सबसे खास बात है इसकी 6000mAh की तगड़ी बैटरी, जो लंबी बैटरी लाइफ चाहने वाले यूजर्स के लिए बेहतरीन विकल्प साबित होगी। फोन की कीमत 15,999 रुपये रखी गई है। तो चलिए विस्तार से जानते है इस फोन के फीचर्स व स्पेसिफिकेशन्स तथा कीमत के बारे में।
Lava Virat V1 Pro 5G Price
Lava Virat V1 Pro 5G स्मार्टफोन की भारत में कीमत ₹15,999 है। यह फोन 6GB RAM और 128GB इंटरनल स्टोरेज कॉन्फिगरेशन में उपलब्ध है। फोन को दो कलर ऑप्शन—Sikkim Midnight और Spiti Frost—में पेश किया गया है। लॉन्च ऑफर के तहत ग्राहकों को क्रेडिट कार्ड से डिवाइस खरीदने पर 2,000 रुपये तक का डिस्काउंट मिलेगा। फोन की पहली सेल 31 अगस्त 2026 को दोपहर 12 बजे Flipkart पर होगी। ग्राहक इसे Flipkart के जरिए खरीद सकेंगे।
Lava Virat V1 Pro 5G Specifications
Display: LAVA Virat V1 Pro 5G मोबाइल में आपको 6.75 इंच की HD+ टचस्क्रीन डिस्प्ले दी गई है, जिसका रिजॉल्यूशन 720×1600 पिक्सल है। डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 120Hz है, जो स्मूथ स्क्रॉलिंग और बेहतर विजुअल अनुभव प्रदान करता है।
फोन का डिजाइन काफी प्रीमियम है और इसका वजन 207 ग्राम है। डिवाइस की मोटाई 8.68mm है, जो इसे पतला और स्लिम बनाती है। सबसे अच्छी बात यह है कि फोन में IP64 रेटिंग मिलती है, जो धूल और पानी के छींटों से सुरक्षा प्रदान करती है।
Processor: परफॉर्मेंस की बात करें तो LAVA Virat V1 Pro 5G मोबाइल में Unisoc T8200 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है। यह एक ऑक्टा-कोर चिपसेट है जो 6nm आर्किटेक्चर पर बना है और 2.3GHz तक की क्लॉक स्पीड प्रदान करता है।
फोन में 6GB RAM दी गई है, जो मल्टीटास्किंग और ऐप्स के बीच स्विचिंग को स्मूथ बनाती है। स्टोरेज की बात करें तो 128GB इंटरनल स्टोरेज मिलती है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए और बढ़ाया जा सकता है।
Camera: कैमरा सेगमेंट में LAVA Virat V1 Pro 5G फोन में 50MP का प्राइमरी रियर कैमरा दिया गया है। यह कैमरा AI फीचर्स के साथ आता है, जो बेहतर फोटो क्वालिटी प्रदान करता है।
सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में फ्रंट कैमरा भी मौजूद है, हालांकि कंपनी ने अभी तक इसकी सटीक मेगापिक्सल जानकारी साझा नहीं की है। कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह 8MP का हो सकता है।
Battery: बैटरी बैकअप की बात करें तो इस फोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी 6000mAh की नॉन-रिमूवेबल बैटरी है। इतनी बड़ी बैटरी के साथ यूजर्स आसानी से 1.5 से 2 दिन तक का बैकअप ले सकते हैं, जो भारी यूजर्स के लिए बेहतरीन है।
चार्जिंग के मामले में फोन 18W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है और इसमें USB Type-C पोर्ट दी गई है। हालांकि, कुछ प्रतिस्पर्धी फोन्स के मुकाबले यह चार्जिंग स्पीड थोड़ी कम लग सकती है, लेकिन बड़ी बैटरी के साथ यह एक संतुलित विकल्प है।
Also Read:- UGC और आरक्षण के मुद्दे पर लखनऊ में प्रदर्शन: पूरी जानकारी





