Friday, September 4, 2026
HomeTechnologyMivi One 5G की भारत में लॉन्च डेट कंफर्म, 24 सितंबर को...

Mivi One 5G की भारत में लॉन्च डेट कंफर्म, 24 सितंबर को होगा लॉन्च

Mivi One 5G: भारतीय ग्राहकों के लिए ब्रांड Mivi अब स्मार्टफोन के बाजार में कदम रखने की तैयारी कर रही है। कंपनी अपना पहला स्मार्टफोन Mivi One 5G भारत में लॉन्च करने जा रही है। कंपनी ने इसकी लॉन्च डेट आधिकारिक तौर पर कंफर्म कर दी है। Mivi One 5G को भारत में 24 सितंबर 2026 को लॉन्च किया जाएगा। तो चलिए विस्तार से जानते है इस फोन के फीचर्स व स्पेसिफिकेशन्स तथा कीमत के बारें में।

Mivi One 5G Launch Date

Mivi कंपनी ने जानकारी दी है कि उसका पहला स्मार्टफोन 24 सितंबर को भारतीय बाजार में दस्तक देगा। कंपनी के लिए यह लॉन्च इसलिए भी खास है क्योंकि अब तक Mivi भारत में मुख्य रूप से ईयरफोन, स्पीकर, साउंडबार और अन्य ऑडियो प्रोडक्ट्स के लिए जानी जाती रही है। करीब एक दशक तक कंज्यूमर टेक्नोलॉजी प्रोडक्ट्स पर काम करने के बाद कंपनी अब स्मार्टफोन सेगमेंट में एंट्री कर रही है।

Mivi One 5G को भारतीय ग्राहकों को ध्यान में रखकर तैयार किया जा रहा है। कंपनी के मुताबिक फोन का निर्माण भारत में, खासतौर पर हैदराबाद स्थित उसके बढ़ते मैन्युफैक्चरिंग इकोसिस्टम के जरिए किया जाएगा। इस स्मार्टफोन के लिए Mivi ने Qualcomm, Flipkart और Google के साथ रणनीतिक साझेदारी की है।

Mivi One 5G Specifications

Mivi One 5G की सबसे बड़ी खासियत इसका प्रोसेसर होगा। कंपनी ने पुष्टि की है कि स्मार्टफोन में Qualcomm Snapdragon 5G मोबाइल प्लेटफॉर्म दिया जाएगा। हालांकि, लॉन्च से पहले कंपनी ने अभी यह नहीं बताया है कि फोन में Snapdragon का कौन-सा सटीक चिपसेट इस्तेमाल किया जाएगा।

वहीं, कुछ रिपोर्ट्स और बेंचमार्क लिस्टिंग में फोन को Snapdragon 4 Gen 2 चिपसेट के साथ जोड़ा गया है। हालांकि इसे फिलहाल संभावित जानकारी ही माना जाना चाहिए, क्योंकि Mivi ने आधिकारिक तौर पर चिपसेट मॉडल की पुष्टि नहीं की है। Geekbench से सामने आई जानकारी में 6GB RAM और Android 16 का भी संकेत मिला है।

लॉन्च से पहले सामने आए टीजर में Mivi One 5G का डिजाइन भी देखने को मिला है। फोन को ग्रीन कलर में दिखाया गया है और इसमें फ्लैट बैक पैनल के साथ गोल किनारे दिखाई देते हैं। रियर पैनल पर कैमरा मॉड्यूल में दो बड़े गोल कैमरा रिंग और उनके पास LED फ्लैश दिया गया है।

कंपनी ने अभी डिस्प्ले, कैमरा सेंसर, बैटरी, चार्जिंग स्पीड और स्टोरेज से जुड़ी पूरी जानकारी साझा नहीं की है। इन फीचर्स का खुलासा लॉन्च इवेंट के दौरान होने की उम्मीद है।

Mivi One 5G Price

Mivi One 5G की आधिकारिक कीमत अभी सामने नहीं आई है। हालांकि, इससे पहले आई रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि कंपनी इस फोन को 15,000 रुपये से कम कीमत वाले सेगमेंट में उतार सकती है। अगर यह कीमत सही साबित होती है, तो Mivi One 5G बजट 5G स्मार्टफोन बाजार में Redmi, Realme, Motorola और अन्य ब्रांड्स को चुनौती दे सकता है।

Mivi One 5G कंपनी के लिए सिर्फ एक नया प्रोडक्ट नहीं बल्कि स्मार्टफोन बाजार में प्रवेश का पहला कदम है। ऑडियो कैटेगरी में अपनी पहचान बनाने के बाद कंपनी अब स्मार्टफोन जैसे बड़े और प्रतिस्पर्धी बाजार में उतर रही है। Snapdragon 5G प्लेटफॉर्म, भारतीय मैन्युफैक्चरिंग और Flipkart की ऑनलाइन बिक्री के जरिए कंपनी बजट सेगमेंट में अपनी जगह बनाने की कोशिश कर सकती है।

Also Read- ₹30 हजार में लैपटॉप! पढ़ाई से ऑफिस तक काम आएंगे ये बजट मॉडल, जानिए किसमें कितना दम


Vipin Kumar
Vipin Kumarhttps://nation9network.com
विपिन कुमार एक टेक कंटेंट राइटर हैं, जो स्मार्टफोन, गैजेट्स और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरों व जानकारी को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाते हैं।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Post