Tuesday, September 8, 2026
HomeTechnologySamsung Galaxy A07s स्मार्टफोन लॉन्च, जानें फीचर्स व कीमत

Samsung Galaxy A07s स्मार्टफोन लॉन्च, जानें फीचर्स व कीमत

Samsung Galaxy A07s: सैमसंग कंपनी ने अपने स्मार्टफोन का विस्तार करते हुए ग्लोबल मंच पर Samsung Galaxy A07s स्मार्टफोन को लॉन्च कर दिया है। कंपनी की ओर से यह मोबाइल जॉर्डन में उतारा गया है जिसने लो बजट सेग्मेंट में एंट्री ली है। यह 4G Smartphone है। Galaxy A07s स्मार्टफोन में 6.7-इंच की एचडी+ डिस्प्ले, MediaTek Helio G99+ चिपसेट लगाया गया है। साथ ही स्मार्टफोन में 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा तथा 5000mAh बैटरी सपोर्ट करता है। तो चलिए विस्तार से जानते है इस फोन के फीचर्स व स्पेसिफिकेशन्स तथा कीमत के बारें में।

Samsung Galaxy A07s की कीमत

कीमत की बात करें तो Samsung Galaxy A07s मोबाइल को ग्लोबल बाजार में तीन मेमोरी वेरिएंट्स में लॉन्च हुआ है। इसके बेस वेरिएंट में 4GB RAM + 64GB Storage दी गई है जिसका प्राइस 119 JOD है। यह कीमत इंडियन करंसी अनुसार 15,850 रुपये के करीब है। वहीं मोबाइल के 4GB RAM + 128GB Storage वेरिएंट को 149 JOD यानी 19,850 रुपये में लाया गया है। इस सैमसंग फोन का टॉप वेरिएंट 6GB RAM + 128GB Storage के साथ 175 JOD यानी 23,300 रुपये में लॉन्च हुआ है। गैलेक्सी ए07एस स्मार्टफोन ग्लोबल मार्केट में Black, Green और Light Violet कलर में बिकेगा। फोन को लेकर ऐसा भी कहा जा रहा है कि आने वाले कुछ ही हफ्तों में फोन को इंडिया के अलावा अन्य बाजारों में भी एंट्री दी जाने वाली है।

Samsung Galaxy A07s स्पेसिफिकेशन्स

डिस्प्ले: फोन में 6.7-इंच का बड़ा HD+ LCD डिस्प्ले दिया गया है, जो वॉटरड्रॉप नॉच (Infinity-U) स्टाइल के साथ आता है। स्मूथ स्क्रॉलिंग के लिए स्क्रीन को 90Hz रिफ्रेश रेट का सपोर्ट भी दिया गया है। डिवाइस को पानी की हल्की छींटों और धूल से सुरक्षित रखने के लिए IP54 रेटिंग दी गई है। इसके अलावा, इसमें 3.5mm हेडफोन जैक भी बरकरार रखा गया है।

प्रोसेसर: सैमसंग का यह स्मार्टफोन Android 16 पर लॉन्च हुआ है, इसके अलावा फोन में OneUI का सपोर्ट मिलता है, कंपनी इस बजट फोन के साथ 6 जनरेशन तक OS अपग्रेड्स और 6 साल तक रेगुलर सिक्योरिटी अपडेट्स देने की गारंटी भी दे रही है, जो इस प्राइस ब्रैकेट में काफी कम ही देखने को मिलता है। दमदार परफॉर्मेंस के लिए फोन में 6nm प्रोसेस पर बना ऑक्टा-कोर MediaTek Helio G99+ चिपसेट दिया गया है, जिसकी क्लॉक स्पीड 2.2GHz तक की है।

कैमरा: फोटोग्राफी के लिए फोन के बैक पैनल पर वर्टिकल ट्रिपल कैमरा मॉड्यूल मिलता है। इसमें f/1.8 अपर्चर वाला 50-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, एक 2-मेगापिक्सल का डेप्थ लेंस और एक अन्य लेंस एलईडी फ्लैश के साथ मिलता है। फोन में वीडियो कॉल्स और फ्रंट फोटोग्राफी के लिए 8-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मिलता है।

बैटरी: Galaxy A07s फोन की बैटरी बैकअप की बात करें तो इसमें 5,000mAh की बैटरी दी गई है, वहीं फोन को तेजी से चार्ज करने के लिए 15W चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है। सिक्योरिटी और फोन अनलॉकिंग के लिए इसमें साइड माउंटेड फिंगर​प्रिंट सेंसर भी लगाया गया है।

Also Read- यूपी न्यूज़: गांवों में शादी-मुंडन के लिए बनेगा सस्ता उत्सव भवन, 71 क्षेत्रों में पहले चरण का काम शुरू


Vipin Kumar
Vipin Kumarhttps://nation9network.com
विपिन कुमार एक टेक कंटेंट राइटर हैं, जो स्मार्टफोन, गैजेट्स और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरों व जानकारी को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाते हैं।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Post