Google Gemini 3.8 Flash: Google ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की दुनिया में एक और बड़ा कदम उठाते हुए Gemini 3.8 Flash और Gemini 3.8 Flash Cyber लॉन्च कर दिए हैं। कंपनी के मुताबिक नए मॉडल को खासतौर पर सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग, AI एजेंट्स, जटिल reasoning और enterprise workflows के लिए बेहतर बनाया गया है। वहीं Gemini 3.8 Flash Cyber को खास तौर पर cybersecurity और software vulnerabilities खोजने तथा उन्हें ठीक करने के लिए तैयार किया गया है।
Gemini 3.8 Flash क्या है?
Gemini 3.8 Flash Gemini 3 सीरीज का नया Flash मॉडल है। Google का कहना है कि यह उसका अब तक का सबसे intelligent Flash model है। इसे ऐसे कामों के लिए डिजाइन किया गया है जिनमें लंबे समय तक चलने वाली coding, multi-step reasoning और autonomous AI agents की जरूरत होती है।
नया मॉडल केवल सवालों के जवाब देने तक सीमित नहीं है, बल्कि कई चरणों वाले कामों को plan करने, tools का इस्तेमाल करने और अपने काम को verify करने में सक्षम है। Google के अनुसार इससे complex software development और enterprise-level workflows में बेहतर परिणाम हासिल किए जा सकते हैं।
1 मिलियन टोकन का Context Window
Gemini 3.8 Flash की बड़ी खूबियों में इसका 1 million token context window शामिल है। मॉडल text, image, audio, video और PDF जैसे inputs को support करता है और अधिकतम 65,536 tokens तक output दे सकता है।
इसका मतलब है कि developers और businesses बड़ी मात्रा में information के साथ एक ही workflow में काम कर सकते हैं। खासकर लंबे documents, बड़े codebases और complex projects के analysis में यह सुविधा उपयोगी हो सकती है।
Coding और AI Agents में बेहतर प्रदर्शन
Google ने Gemini 3.8 Flash को software engineering और autonomous agents के लिए विशेष रूप से optimized किया है। मॉडल multi-file coding, complex refactoring और tool orchestration जैसे कामों में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए बनाया गया है।
AI agents के मामले में मॉडल कई steps में काम को पूरा कर सकता है और जरूरत पड़ने पर tools को बार-बार इस्तेमाल करके अपने परिणामों को verify कर सकता है। यही वजह है कि Google इसे केवल chatbot model के बजाय AI workhorse के तौर पर position कर रहा है।
Gemini 3.8 Flash Cyber की खासियत
Google ने सामान्य Flash मॉडल के साथ Gemini 3.8 Flash Cyber भी पेश किया है। यह version cybersecurity professionals और trusted defenders के लिए बनाया गया है। इसका मुख्य उद्देश्य software में vulnerabilities की पहचान करना और उनके लिए patches तैयार करने में मदद करना है।
Google के अनुसार Flash Cyber ने CyberGym जैसे vulnerability-discovery benchmark में मजबूत प्रदर्शन किया है। कंपनी के internal benchmark में इसने 20 programming languages वाले complex codebases में vulnerabilities खोजने में 70 प्रतिशत से अधिक success rate हासिल किया।
Chrome Security में भी इस्तेमाल
Google के अनुसार Gemini 3.8 Flash Cyber का इस्तेमाल कंपनी अपने code की security मजबूत करने के लिए भी कर रही है। Google का दावा है कि Chrome Security team में इस मॉडल ने बड़े commercial models की तुलना में vulnerabilities के 2.6 गुना अधिक सही patches तैयार किए।
हालांकि Flash Cyber को आम users के लिए खुले तौर पर उपलब्ध नहीं कराया गया है। इसे फिलहाल Fairwind Program के जरिए trusted defenders और चुनिंदा partners को उपलब्ध कराया जा रहा है। इसका कारण cybersecurity capabilities के संभावित misuse को रोकना है।
Gemini 3.8 Flash की कीमत
Developers के लिए Gemini 3.8 Flash की introductory API pricing $0.75 प्रति 1 million input tokens और $3.75 प्रति 1 million output tokens रखी गई है। यह introductory pricing 31 दिसंबर 2026 तक उपलब्ध है। 1 जनवरी 2027 से standard pricing $1.50 प्रति million input tokens और $7.50 प्रति million output tokens हो जाएगी।
कहां इस्तेमाल कर सकते हैं?
Gemini 3.8 Flash को Gemini API, Google AI Studio, Gemini Enterprise Agent Platform, Gemini app, Google AI Mode और Google Antigravity जैसे platforms और services के माध्यम से उपलब्ध कराया गया है।
Also Read- Noida Workers Protest: आकृति चौधरी की NSA हिरासत रद्द, HC ने कहा- सरकार की कहानी मनगढ़ंत






