Redmi 17 5G: रेडमी कंपनी ने भारतीय बाजार में अपने ग्राहकों के लिए Redmi 17 5G स्मार्टफोन को लॉन्च कर दिया है। इस मोबाइल में आपको Snapdragon 4 Gen 5 चिप, 50MP रियर कैमरा और 7900mAh की बैटरी दी गई है। खास बात यह है कि Redmi 17 5G के साथ कंपनी 45W Turbo चार्जिंग सपोर्ट दिया है। तो चाहिए विस्तार से जानते है इस फोन के फीचर्स व स्पेसिफिकेशन्स तथा कीमत के बारें में।
Redmi 17 5G की कीमत
रेडमी कंपनी ने Redmi 17 5G स्मार्टफोन को 6GB RAM और 128GB स्टोरेज वाले फोन की कीमत 23,999 रुपये रखी गई है। वहीं 8GB RAM और 128GB स्टोरेज वाले टॉप मॉडल की कीमत 26,999 रुपये है। Redmi 17 5G फोन की सेल भारत में 10 सितंबर से Amazon और Xiaomi के ऑनलाइन स्टोर के जरिए शुरू होगी। यह डिवाइस Absolute Black, Endless Blue और Eternal Orange जैसे तीन कलर ऑप्शन में पेश किया गया है।
Redmi 17 5G स्पेसिफिकेशन्स
Display: Redmi 17 5G मोबाइल के डिस्प्ले की बात करें तो 6.9 इंच की बड़ी LCD स्क्रीन लगी है, जिसका रिजॉल्यूशन 1600 x 720 और रिफ्रेश रेट 120Hz तक जाता है। इसकी ब्राइटनेस सामान्य में 675 nits और हाई ब्राइटनेस मोड में 825 nits तक पहुंच जाती है।
Processor: परफॉर्मेंस की बात करें तो Redmi 17 5G में Snapdragon 4 Gen 5 चिपसेट दिया गया है। यह 4nm प्रोसेस पर आधारित octa-core चिप है। जिसमें Cortex-A78 और Cortex-A55 कोर्स शामिल हैं। इसकी हाई CPU frequency 2.4GHz तक है। साथ ही ग्राफिक्स के लिए Adreno GPU मिलता है।
Camera: Redmi 17 5G मोबाइल में 50MP मेन कैमरा दिया गया है। इसमें f/1.8 aperture वाला 5P लेंस मिलता है। कैमरा में HDR, Night Mode, Auto Night Mode और Portrait Mode जैसे ऑप्शंस दिए गए हैं। इसके अलावा Film Camera, Time-lapse, Dual Camera Recording और Document Mode भी मिलता है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 8MP फ्रंट कैमरा दिया गया है।
Battery: बैटरी बैकअप की बात करें तो कंपनी ने इसमें 7,900mAh की एक बहुत बड़ी बैटरी दी है। कंपनी का दावा है कि इस फोन में म्यूज़िक सुनने पर 109 घंटे, वीडियो देखने पर 28 घंटे, कॉल करने पर 53 घंटे और वीडियो रिकॉर्डिंग करने पर 10 घंटे का बैकअप मिलता है। इस बैटरी के साथ कंपनी ने 45W टर्बो चार्जिंग सपोर्ट भी दिया है और 22.5W वायर्ड रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट भी दिया गया है।
कनेक्टिविटी के मामले में Redmi 17 5G में 5G, Wi-Fi 2.4GHz/5GHz और Bluetooth 5.1 का सपोर्ट मिलता है। इसमें 3.5mm हेडफोन जैक भी दिया गया है। फोन FM Radio को भी सपोर्ट करता है।
Also Read- Google Gemini 3.8 Flash और Flash Cyber लॉन्च, जानें AI मॉडल की खासियत






