Tuesday, September 22, 2026
HomeBreaking Newsजमुई में लड़की को बैड टच करने वाले आरोपी नंदन यादव का एनकाउंटर

जमुई में लड़की को बैड टच करने वाले आरोपी नंदन यादव का एनकाउंटर

बिहार के जमुई में 10वीं क्लास की नाबालिग के साथ हुई छेड़छाड़ और बदसलूकी के मुख्य आरोपी का पुलिस ने एनकाउंटर किया है। आरोपी नंदन यादव के पैर में गोली लगी है। गोली लगने से वह घायल हो गया है।

नंदन यादव वही आरोपी है जिसने वारदात को अंजाम देने के वक्त अपने चेहरे पर गमछा बांधा हुआ था। बता दें कि तीन आरोपियों की पहले ही गिरफ्तारी हो चुकी है, एक का अब एनकाउंटर हुआ है।

पुलिस के मुताबिक, वारदात में 7-8 आरोपी हैं, उनकी तलाश की जा रही है। मतलब चार आरोपी अब पुलिस की गिरफ्त में हैं। पुलिस नंदन यादव को घटना वाली जगह लेकर पहुंची थी, इसी दौरान वह भागने की कोशिश करने लगा। तभी पुलिस ने उस पर गोली चला दी। सूत्रों के मुताबिक, हरिराम नाम के अन्य आरोपी को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया हैस हालांकि इसकी अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

Also Read- लखनऊ में H1N1 का बढ़ा असर, एक्टिव केस 45 पहुंचे; एक नया मरीज मिला


Vipin Kumar
Vipin Kumarhttps://nation9network.com
विपिन कुमार एक टेक कंटेंट राइटर हैं, जो स्मार्टफोन, गैजेट्स और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरों व जानकारी को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाते हैं।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Post