Tuesday, September 22, 2026
HomeTechnologyOnePlus N6 Lite फोन लॉन्च, 7000mAh Battery के साथ मिलेंगे शानदार फीचर्स

OnePlus N6 Lite फोन लॉन्च, 7000mAh Battery के साथ मिलेंगे शानदार फीचर्स

OnePlus N6 Lite: OnePlus ने भारतीय बाजार में अपना नया बजट स्मार्टफोन OnePlus N6 Lite 4G लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इस फोन को 16,999 की शुरुआती कीमत में पेश किया है। फोन की सबसे बड़ी खासियत इसमें मिलने वाली 7000mAh की बड़ी बैटरी, 120Hz डिस्प्ले और मजबूत बॉडी है। OnePlus N6 Lite को 4GB RAM और 64GB स्टोरेज के साथ सिंगल वेरिएंट में लॉन्च किया गया है। तो चलिए विस्तार से जानते हैं इस फोन के फीचर्स व स्पेसिफिकेशन्स तथा कीमत के बारें में।

OnePlus N6 Lite की कीमत और ऑफर

OnePlus N6 Lite की भारत में कीमत 16,999 रखी गई है। यह फोन 4GB RAM और 64GB स्टोरेज कॉन्फिगरेशन में उपलब्ध है। शुरुआती सेल के दौरान कंपनी बैंक ऑफर के तहत 750 तक का डिस्काउंट दे रही है। इस ऑफर के बाद फोन की प्रभावी कीमत 16,249 तक हो सकती है। स्मार्टफोन Neo Green और Midnight Hype कलर ऑप्शन में खरीदा जा सकता है।

OnePlus N6 Lite स्पेसिफिकेशन्स

OnePlus N6 Lite में 6.75 इंच की HD+ LCD डिस्प्ले दी गई है। इसका रेजोल्यूशन 1570 × 720 पिक्सल है। स्क्रीन में 120Hz रिफ्रेश रेट, 240Hz टच सैंपलिंग रेट और 900 निट्स तक की ब्राइटनेस मिलती है।

फोन में Splash Touch फीचर दिया गया है। इसकी मदद से स्क्रीन पर नमी या गीले हाथ होने की स्थिति में भी टच रिस्पॉन्स बेहतर तरीके से काम करने के लिए डिजाइन किया गया है।

परफॉर्मेंस के लिए OnePlus N6 Lite में Unisoc T7250 चिपसेट दिया गया है। यह 12nm फैब्रिकेशन पर बना ऑक्टा-कोर प्रोसेसर है, जिसकी क्लॉक स्पीड 1.8GHz तक है। फोन में LPDDR4X RAM और UFS 2.2 स्टोरेज टेक्नोलॉजी मिलती है।

सॉफ्टवेयर की बात करें तो OnePlus N6 Lite Android 16 पर काम करता है और इसमें ColorOS आधारित सॉफ्टवेयर अनुभव दिया गया है। कंपनी ने फोन को 36 महीने तक स्मूथ परफॉर्मेंस देने के उद्देश्य से पेश किया है।

फोटोग्राफी के लिए फोन के रियर पैनल पर डुअल कैमरा सेटअप मिलता है। इसमें 13MP का मुख्य कैमरा f/2.2 अपर्चर के साथ दिया गया है, जो AI सेंसर और LED फ्लैश के साथ काम करता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 5MP फ्रंट कैमरा मिलता है।

OnePlus N6 Lite की सबसे बड़ी खासियत इसकी 7000mAh Battery है। कंपनी के अनुसार, सामान्य इस्तेमाल में फोन की बैटरी एक बार चार्ज करने पर तीन दिन तक चल सकती है। कंपनी ने बैटरी को लंबे समय तक इस्तेमाल के लिए डिजाइन किया है और छह साल तक बैटरी हेल्थ बनाए रखने का दावा किया है।

कंपनी के मुताबिक, फुल चार्ज के बाद फोन पर करीब 49 घंटे तक कॉलिंग, 26 घंटे तक YouTube वीडियो, 14 घंटे तक वीडियो कॉलिंग और करीब 8 घंटे तक गेमिंग की जा सकती है। फोन में फास्ट चार्जिंग के साथ रिवर्स चार्जिंग का सपोर्ट भी दिया गया है।

Also Read- जमुई में लड़की को बैड टच करने वाले आरोपी नंदन यादव का एनकाउंटर


Vipin Kumar
Vipin Kumarhttps://nation9network.com
विपिन कुमार एक टेक कंटेंट राइटर हैं, जो स्मार्टफोन, गैजेट्स और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरों व जानकारी को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाते हैं।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Post