Saturday, September 5, 2026
HomeTechnologyPOCO X8 5G भारत में लॉन्च, 9000mAh बैटरी और 16MP फ्रंट कैमराने...

POCO X8 5G भारत में लॉन्च, 9000mAh बैटरी और 16MP फ्रंट कैमराने मचाई धूम

POCO X8 5G: स्मार्टफोन निर्माता कंपनी POCO ने भारतीय बाजार में अपनी नई X8 सीरीज का विस्तार करते हुए POCO X8 5G लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इस फोन को दमदार बैटरी, हाई-रिफ्रेश रेट AMOLED डिस्प्ले और Snapdragon प्रोसेसर के साथ पेश किया है। फोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी 9000mAh Silicon-Carbon बैटरी है। इसके अलावा इसमें 1.5K AMOLED डिस्प्ले, 67W HyperCharge और IP69K तक की सुरक्षा रेटिंग मिलती है। तो चलिए विस्तार से जानते है इस फोन के फीचर्स व स्पेसिफिकेशन्स तथा कीमत के बारें में।

POCO X8 5G की कीमत

POCO X8 5G को भारत में तीन प्रमुख कॉन्फ़िगरेशन में लॉन्च किया गया है। इसके 6GB RAM + 128GB स्टोरेज मॉडल की कीमत ₹29,999 रखी गई है। वहीं 8GB + 128GB मॉडल ₹32,999 और 8GB + 256GB वेरिएंट ₹35,999 में उपलब्ध होगा। लॉन्च ऑफर के तहत कंपनी ₹2,000 का कूपन डिस्काउंट और ₹1,000 का अतिरिक्त एक्सचेंज बोनस दे रही है। इस तरह शुरुआती मॉडल की प्रभावी कीमत ₹26,999 तक हो सकती है। फोन की बिक्री 11 सितंबर 2026 से Flipkart पर शुरू होगी।

POCO X8 5G स्पेसिफिकेशन्स

POCO X8 5G फोन में 6.83 इंच का 1.5K Super Sunlight AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। स्क्रीन 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करती है, जिससे स्क्रॉलिंग और गेमिंग का अनुभव बेहतर होने की उम्मीद है। डिस्प्ले की पीक ब्राइटनेस 3,500 निट्स तक है। इसमें 12-bit कलर डेप्थ, DCI-P3 कलर गैमट और TUV Triple Eye Protection जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं। स्क्रीन की सुरक्षा के लिए Corning Gorilla Glass Victus 2 का इस्तेमाल किया गया है।

परफॉर्मेंस के लिए POCO X8 5G मोबाइल में Qualcomm Snapdragon 6s Gen 4 चिपसेट दिया गया है। यह 4nm प्रोसेस पर आधारित ऑक्टा-कोर प्रोसेसर है, जिसकी अधिकतम क्लॉक स्पीड 2.4GHz तक है। फोन में 6GB, 8GB और कुछ कॉन्फिगरेशन में 12GB तक RAM का विकल्प मिलता है। स्टोरेज के लिए 128GB और 256GB विकल्प दिए गए हैं। कंपनी के अनुसार यह फोन AnTuTu पर 9 लाख से अधिक का स्कोर हासिल कर सकता है। सॉफ्टवेयर की बात करें तो POCO X8 5G Android 16 आधारित Xiaomi HyperOS 3 पर चलता है। कंपनी फोन के लिए 4 साल तक OS अपडेट और 6 साल तक सिक्योरिटी अपडेट देने की बात कहती है।

फोटोग्राफी के लिए POCO X8 5G में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा f/1.8 अपर्चर और OIS सपोर्ट के साथ मिलता है। इसके साथ 2MP का डेप्थ सेंसर दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए फोन में 16MP का फ्रंट कैमरा मौजूद है। रियर और फ्रंट दोनों कैमरों से 1080p वीडियो रिकॉर्डिंग की सुविधा मिलती है।

बैटरी बैकअप की बात करें तो POCO X8 5G स्मार्टफोन में सबसे खास खूबियों में इसकी 9000mAh Silicon-Carbon बैटरी शामिल है। फोन में 67W HyperCharge फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है। इसके अलावा यह 22.5W वायर्ड रिवर्स चार्जिंग को भी सपोर्ट करता है, जिससे जरूरत पड़ने पर दूसरे डिवाइस को चार्ज किया जा सकता है। बैटरी मैनेजमेंट के लिए इसमें Xiaomi Surge G1 चिप भी दी गई है।

अन्य फीचर्स

POCO X8 5G को मजबूती के लिहाज से भी बेहतर बनाया गया है। फोन को IP66, IP68, IP69 और IP69K रेटिंग मिली है। इसके साथ SGS और TÜV की डबल फाइव-स्टार क्वालिटी सर्टिफिकेशन भी दी गई है। फोन का वजन लगभग 226 ग्राम और मोटाई 8.6mm है। ऑडियो के लिए इसमें डुअल स्टीरियो स्पीकर और Dolby Atmos सपोर्ट मिलता है। कनेक्टिविटी के लिए 5G, Wi-Fi, Bluetooth 5.1 और USB Type-C जैसे विकल्प मौजूद हैं।

क्या यह खरीदने लायक है?

POCO X8 5G उन यूजर्स के लिए आकर्षक विकल्प बन सकता है, जिन्हें बड़ी बैटरी, शानदार AMOLED डिस्प्ले और अच्छा 5G परफॉर्मेंस एक ही फोन में चाहिए। ₹29,999 की शुरुआती कीमत पर 9000mAh बैटरी, 120Hz 1.5K AMOLED स्क्रीन और OIS वाला 50MP कैमरा इसे मिड-रेंज सेगमेंट में मजबूत दावेदार बनाते हैं। खासतौर पर ज्यादा समय तक गेमिंग, वीडियो स्ट्रीमिंग और रोजाना भारी इस्तेमाल करने वाले यूजर्स के लिए इसकी बड़ी बैटरी उपयोगी साबित हो सकती है।

Also Read- Mivi One 5G की भारत में लॉन्च डेट कंफर्म, 24 सितंबर को होगा लॉन्च


Vipin Kumar
Vipin Kumarhttps://nation9network.com
विपिन कुमार एक टेक कंटेंट राइटर हैं, जो स्मार्टफोन, गैजेट्स और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरों व जानकारी को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाते हैं।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Post